प्रशांत किशोर के आमंत्रण पत्र की सूची को लेकर फैला भ्रम
Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 29 Feb 2020 3:17 AM
प्रशांत किशोर की ओर से बनाये गये आमंत्रण पत्र की सूची में जलपाईगुड़ी जिला व ब्लॉक तृणमूल कमेटी का उल्लेख होने से दलीय कार्यकर्ताओं में नाराजगी है.
जलपाईगुड़ी : प्रशांत किशोर की ओर से बनाये गये आमंत्रण पत्र की सूची में जलपाईगुड़ी जिला व ब्लॉक तृणमूल कमेटी का उल्लेख होने से दलीय कार्यकर्ताओं में नाराजगी है. इसे लेकर तृणमूल के सभी स्तर के नेता व कार्यकर्ताओं के बीच सवाल उठने लगे हैं कि क्या तृणमूल जिला कमेटी एवं ब्लॉक कमेटी का गठन हो गया?
शुक्रवार को पीके की टीम से बार कोड युक्त प्रवेश पत्र लेने पहुंचे तृणमूल जिला, ब्लॉक व अंचल कमेटी की सूची को लेकर दलीय स्तर पर खलबली मच गयी. जिस सूची को देखकर तृणमूल के मुख्य संगठन, ब्लॉक व अंचल सहित शाखा संगठनों के प्रतिनिधियों को जलपाईगुड़ी जिला परिषद हॉल में प्रवेश पत्र लेने के लिए फोन किया गया था. वह सूची सुबह से तृणमूल कार्यकर्ताओं के मोबाइलों पर घुमने लगा.
शुक्रवार को पीके की टीम द्वारा जिला परिषद के हॉल में आयोजित कार्यक्रम में 2 मार्च को कोलकाता में पार्टी के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए प्रवेश पत्र प्रदान किया गया. इस सूची में तृणमूल के 15 लोगों के नाम है. वहीं अलग से जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार कल्याणी का नाम रखा गया है. जिला कमेटी में पूर्व जिलाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती को भी रखा गया है. शशांक राय बसुनिया, जोसेफ इंदोयार, रजाउल बाकी, गोपाल छेत्री, गौतम दास, जुथइका राय बसुनिया, संदीप छेत्री, बादशा अहमद, कुमुद रंजन राय, अमरेंद्र नाथ बर्मन, प्रसेनजीत देव, बुबाई कर व अगस्टुस केरकेट्टा के नाम लिस्ट शामिल है. वहीं जिला कमेटी के को-ऑर्डिनेटर के तौर पर चंदन भौमिक का नाम है. पिछले ब्लॉक कमेटी में से राजगंज के लक्ष्यमोहन राय, माल ग्रामीण से तमाल घोष एवं डाबग्राम फुलबाड़ी के देवाशीष प्रामाणिक के अलावे पुरानी कमेटी के अन्य ब्लॉक अध्यक्ष के नाम नहीं है. हालांकि मोहन बोस को सदर ब्लॉक 1 के कनवेनर बनाया गया है. सोमनाथ पाल को भी रखा गया है. इस लिस्ट में अंचल कमेटी में ऐसे अनेक नाम शामिल है जिन्हे पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता तक नहीं पहचानते हैं. जबकि इस सूची में पूर्व सांसद विजय चंद्र बर्मन एवं विधायक खगेश्वर राय तक का नाम शामिल नहीं है.
इस सूची को लेकर विजय चंद्र बर्मन ने कहा कि इसे लेकर कार्यकर्ताओं में भ्रांति फैल रही है. किसी को कुछ बताये बिना कमेटी कैसे बनाया जा सकता है. जिलाध्यक्ष को अविलंब पत्रकार सम्मेलन या प्रेस विज्ञप्ति देकर किसी भी स्तर पर कमेटी गठित नहीं होने की घोषणा करनी चाहिए. वहीं खगेश्वर राय ने कहा कि जिला कमेटी में कोई भी सीनियर नहीं है. शुरू से पार्टी करते रहने के लिए क्या यही सम्मान मिलना था? उन्होंने कहा कि वह इस कमेटी को नहीं मानते हैं. जो कहना है वह कोलकाता में जाकर कहेंगे.
तृणमूल जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार कल्याणी ने कहा कि यह कोई सूची नहीं है. यह सिर्फ आमंत्रण पत्र है. हालांकि प्रदेश नेताओं के पास जिला कमेटी की सिफारिश की सूची पहले ही भेजा गया है. यह जिला कमेटी की सूची नहीं है. अकारण भ्रम में ना पड़ने की उन्होंने हिदायद दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










