अलीपुर : हार्डवेयर दुकान में तोड़फोड़ हमलावरों के खिलाफ शिकायत दर्ज

Updated at : 10 Mar 2025 12:56 AM (IST)
विज्ञापन
अलीपुर : हार्डवेयर दुकान में तोड़फोड़ हमलावरों के खिलाफ शिकायत दर्ज

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर एक शख्स शीशा खरीदने के लिए गोपालनगर मोड़ स्थित हार्डवेयर की एक दुकान पर पहुंचा था.

विज्ञापन

कोलकाता. अलीपुर थानाक्षेत्र स्थित गोपालनगर क्रॉसिंग के पास हार्डवेयर की एक दुकान में तोड़फोड़ करने का आरोप कुछ बदमाशों पर लगा है. खबर पाकर अलीपुर थाने की पुलिस ने वहां पहुंच कर मामले में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर एक शख्स शीशा खरीदने के लिए गोपालनगर मोड़ स्थित हार्डवेयर की एक दुकान पर पहुंचा था. पुलिस को जांच में पता चला कि दुकान में किसी को न पाकर उक्त शख्स वहां रखा कांच का सामान उठा कर अपने साथ ले जाने लगा. इस बीच दुकान का मालिक वहां पहुंचा और उसपर सामान चुरा कर ले जाने का आरोप लगाकर उसके साथ भिड़ गया. इसके बाद वह ग्राहक वहां से चला गया. आरोप है कि कुछ समय बाद अपने साथियों के साथ वह दोबारा दुकान में पहुंचा और वहां रखी कुर्सी और टेबल को तोड़ दिया. इसके अलावा दुकानदार से भी जमकर मारपीट की. इस घटना को लेकर कुछ समय तक वहां सड़क अवरोध भी किया गया. घटना के बाद दुकानदार ने अलीपुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हिरासत में लिये गये आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola