मतदाता सूची को लेकर भाजपा-कांग्रेस ने ममता पर बोला हमला

Updated at : 01 Mar 2025 11:19 PM (IST)
विज्ञापन
मतदाता सूची को लेकर भाजपा-कांग्रेस ने ममता पर बोला हमला

राज्य में फर्जी मतदाता पहचान पत्र को लेकर यहां की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टियों के बीच घमासान मच गया है. वहीं, राज्य में फर्जी मतदाताओं को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा हाल ही में दिये गये बयान की प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, पार्टी के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी व प्रदीप भट्टाचार्य ने आलोचना की है.

विज्ञापन

कोलकाता.

राज्य में फर्जी मतदाता पहचान पत्र को लेकर यहां की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टियों के बीच घमासान मच गया है. वहीं, राज्य में फर्जी मतदाताओं को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा हाल ही में दिये गये बयान की प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, पार्टी के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी व प्रदीप भट्टाचार्य ने आलोचना की है. इनका साफ कहना है कि ममता बनर्जी सरकार ही फर्जी मतदाता पहचान पत्र बनाने में माहिर हैं.

सुकांत बोले, वोटर लिस्ट से हिंदुओं को हटा रही ममता सरकार

: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि यहां वोटर लिस्ट से हिंदू वोटरों को हटाने की कोशिश की जा रही है. तृणमूल सरकार ने राज्य के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से चार से पांच हजार गैर-बांग्ला भाषी लोगों का नाम काटने का निर्देश दिया है, जबकि ये यहां के वास्तविक वोटर हैं. उन्होंने चुनाव आयोग से इस पर ध्यान देने का आग्रह किया, ताकि किसी भी वास्तविक मतदाता का नाम सूची से अलग ना किया जाये.

अधीर ने कहा : फर्जी वोटर बनाने में माहिर है तृणमूल सरकार

: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में लाखों की संख्या में फर्जी वोटर मौजूद हैं. अधीर चौधरी ने कहा कि जहां-जहां सत्ताधारी पार्टी चुनाव में धांधली करती है, चाहे वो महाराष्ट्र हो या बंगाल, वहां आपको लाखों फर्जी वोटर जरूर मिलेंगे. बंगाल सरकार कई साल से फर्जी वोटर बनाने में माहिर है और यह काम आज का नहीं, बल्कि सालों से चल रहा है. इसी वजह से यहां लाखों की संख्या में फर्जी वोटर हैं.

अर्जुन सिंह बोले, बंगाल में फर्जी वोटिंग आम बात हो गयी है :

अर्जुन सिंह ने कहा कि जब ममता बनर्जी दूसरे राज्यों में फर्जी वोटिंग की बात करती हैं, तो क्या बंगाल में फर्जी वोटिंग की बात नहीं होती? बंगाल में तो फर्जी वोटिंग, जबरन मतदान और विरोधियों की हत्या चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा बन चुकी है. इस राज्य में यह सब ममता बनर्जी की पार्टी की सरपरस्ती में होता है. वह इसे बंगाल की परंपरा बताती हैं. यह सिर्फ बंगाल में होता है, जहां चुनावों के पहले, दौरान और बाद में लोगों की हत्याएं होती हैं. उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में यह पूरी प्रक्रिया अब आम हो गयी है.

‘फेक वोटर’ की पहचान के लिए हो फिजिकल वेरिफिकेशन : प्रदीप

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप भट्टाचार्य ने ‘फेक वोटरों’ की पहचान के लिए फिजिकल वेरिफिकेशन की मांग की है. उन्होंने कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी फेक वोटर के दम पर हैं. जो लोग मर चुके हैं, उनके नाम पर भी फेक वोट डाले जाते हैं. हम लोगों ने कई बार चुनाव आयोग में शिकायत की, लेकिन चुनाव आयोग ने संज्ञान नहीं लिया. हम चाहते हैं कि चुनाव आयोग “फेक वोटर ” के खिलाफ फिजिकल वेरिफिकेशन करे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola