''सीएम व पुलिस आयुक्त का भी हो पॉलीग्राफ टेस्ट''

भाजपा ने यह भी मांग की है कि सीबीआइ ममता बनर्जी और पुलिस आयुक्त विनीत गोयल की भी पॉलीग्राफ जांच कराये.
बोले भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया कोलकाता/नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरजी कर की घटना में शामिल लोगों को बचाने का आरोप मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर लगाते हुए मंगलवार को उन्हें तानाशाह करार दिया और मामले की निष्पक्ष जांच के लिए उनके इस्तीफे की मांग की. भाजपा ने यह भी मांग की है कि सीबीआइ ममता बनर्जी और पुलिस आयुक्त विनीत गोयल की भी पॉलीग्राफ जांच कराये. पार्टी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने (गोयल) शुरू में कहा था कि पीड़िता ने आत्महत्या की है. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘पश्चिम बंगाल में जो कुछ हो रहा है, वह चिंताजनक है. यह संविधान को तार-तार करने जैसा है. यह स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है कि यदि देश में कोई तानाशाह है, तो वह ममता बनर्जी हैं.’ उन्होंने ममता बनर्जी पर दुष्कर्म व हत्या मामले में संलिप्त लोगों को बचाने का आरोप लगाया और मांग की कि वह (बनर्जी) मुख्यमंत्री पद से तुरंत इस्तीफा दें, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके. भाजपा प्रवक्ता ने यह भी मांग की कि पीड़िता से बलात्कार व उसकी हत्या को शुरूआत में आत्महत्या बताने वाले पुलिस आयुक्त को भी इस्तीफा देना चाहिए और वह जांच का सामना करें. उ न्होंने कहा, ‘ सच्चाई अवश्य सामने आनी चाहिए. सीबीआइ मामले की जांच कर रही है. सच का पता लगाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसी को ममता बनर्जी और पुलिस आयुक्त की पॉलीग्राफ जांच करानी चाहिए.’
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




