ePaper

नाली के पानी को लेकर बवाल, दो गिरफ्तार

Updated at : 18 Jul 2025 1:51 AM (IST)
विज्ञापन
नाली के पानी को लेकर बवाल, दो गिरफ्तार

विधाननगर के टेक्नोसिटी थाने की पुलिस ने घर के सामने से नाली के पानी के बहाव को लेकर पड़ोस के दो घरों में हुए विवाद के बाद हुई मारपीट के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

कोलकाता. विधाननगर के टेक्नोसिटी थाने की पुलिस ने घर के सामने से नाली के पानी के बहाव को लेकर पड़ोस के दो घरों में हुए विवाद के बाद हुई मारपीट के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में संजीव सरदार और राखाल सरदार शामिल हैं. घटना की शिकायत बुधवार को हुई थी. उक्त थाना क्षेत्र के सरदार पाड़ा के चकपंचूरिया की निवासी फुलेश्वरी सरदार ने थाने में शिकायत दर्ज करायी कि सुबह लगभग आठ बजे, उन्हें और उनकी बेटी को उसी इलाके के निवासी संजीव सरदार, राखाल सरदार, पिंकी सरदार और हंसी सरदार ने मिलकर उनपर हमला किया. उनके घर के सामने से नाली का पानी गुजर रहा था, जिसे लेकर आस-पास के दो घरों के लोगों में विवाद हुआ, जिसमें पड़ोस के सरदार परिवार के लोगों ने आकर हंसिया और अन्य हथियारों से हमला किया. टेक्नोसिटी थाने की पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola