ePaper

कोलकाता व हल्दिया पोर्ट के आधुनिकीकरण पर विशेष जोर दे रहा केंद्र

Updated at : 02 Apr 2025 12:16 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता व हल्दिया पोर्ट के आधुनिकीकरण पर विशेष जोर दे रहा केंद्र

केंद्र सरकार की पहल के तहत कोलकाता और हल्दिया बंदरगाहों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है.

विज्ञापन

कोलकाता. केंद्र सरकार ने देश के सभी बंदरगाहों का आधुनिकीकरण करने की योजना बनायी है और इसमें पश्चिम बंगाल भी पीछे नहीं है. केंद्र सरकार की पहल के तहत कोलकाता और हल्दिया बंदरगाहों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है. केंद्र सरकार ने हल्दिया पोर्ट की कार्गो हैंडलिंग क्षमता को 2040 तक 50 मिलियन मीट्रिक टन से बढ़ाकर 75 मिलियन मीट्रिक टन तक बढ़ाने की योजना बनायी है. यह जानकारी केंद्रीय पोत, पत्तन व जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने भाजपा सांसद शमिक भट्टाचार्य द्वारा पूछे गये प्रश्न के जवाब में दी. उन्होंने बताया है कि सलूखली जेट्टी का काम अगस्त 2025 तक पूरा हो जायेगा. वहीं, कोलकाता बंदरगाह के बाहरी टर्मिनल का काम वित्तीय वर्ष 2032-33 तक पूरा हो जायेगा. इसके अलावा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस डॉक पर भी विस्तारीकरण का काम चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola