मोबाइल फोन के साथ पकड़े जाने पर अभ्यर्थी की रद्द होगी परीक्षा

Updated at : 29 Jan 2025 2:01 AM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल फोन के साथ पकड़े जाने पर अभ्यर्थी की रद्द होगी परीक्षा

पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस साल की उच्च माध्यमिक परीक्षा के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किये हैं.

विज्ञापन

इस साल की उच्च माध्यमिक परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी

परीक्षा केंद्र के प्रत्येक कक्ष में दो पर्यवेक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य

संवाददाता, कोलकातापश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस साल की उच्च माध्यमिक परीक्षा के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किये हैं. इसमें कहा गया है कि परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन के साथ पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई होगी. अगर कोई अभ्यर्थी परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन के साथ पकड़ा जाता है तो उस वर्ष की उसकी परीक्षा रद्द कर दी जायेगी. दिशा-निर्देश में कहा गया है कि परीक्षा केंद्र पर प्रत्येक कक्ष में दो पर्यवेक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य की गयी है. प्रत्येक 25 परीक्षार्थियों पर एक पर्यवेक्षक रखा जायेगा. अगर किसी कमरे में परीक्षार्थियों की संख्या 50 से अधिक होगी तो वहां तीन पर्यवेक्षक अनिवार्य रूप से रखे जायेंगे. हालांकि, काउंसिल के इस निर्देश से शिक्षक संगठन सहमत नहीं हैं, उनका कहना है कि उच्च माध्यमिक विद्यालयों में उतने शिक्षक नहीं हैं कि ज्यादा संख्या में पर्यवेक्षक के रूप में उनको रखा जाये. इस नियम को लागू करने के लिए सरकार को शिक्षकों की नियुक्ति करनी चाहिए. तीन मार्च से शुरू होगी परीक्षा:उच्च माध्यमिक परीक्षा तीन मार्च से शुरू हो रही है और 18 मार्च तक चलेगी. परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू होगी और दोपहर 1:15 बजे समाप्त होगी. काउंसिल ने इस वर्ष की उच्च माध्यमिक परीक्षा पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किये हैं. इसमें कहा गया है कि इस वर्ष से काउंसिल छोटे पैकेटों में प्रश्नपत्र स्कूलों को भेजेगी. पैकेट को स्कूल के प्रधानाचार्य या कार्यक्रम स्थल पर्यवेक्षक के कक्ष में नहीं खोला जायेगा. परीक्षा हॉल में अभ्यर्थियों के सामने प्रश्नपत्र खोले जाने चाहिए. परीक्षा केंद्र के लिए स्थल पर्यवेक्षक जिम्मेदार होंगे. उन्हें सुबह 7:45 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा. पर्यवेक्षकों को सुबह 8:45 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा. उन्हें उनकी जिम्मेदारियां पहले ही समझा दी जानी चाहिए.

गौरतलब है कि परीक्षा के मद्देनजर, सीबीएसइ ने पहले ही दिशा-निर्देश जारी कर दिये हैं कि यदि कोई अभ्यर्थी मोबाइल फोन के साथ पकड़ा जाता है, तो वह उस वर्ष और अगले वर्ष परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेगा. इस बार एचएस काउंसिल ने भी सख्त कदम उठाया. निर्देश में यह भी कहा गया है कि प्रश्नपत्र पहुंचने से पहले प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पुलिसकर्मियों को पहुंचना होगा. किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को परीक्षा केंद्र के 100 मीटर के दायरे में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी. आस-पास कोई भी फोटोकॉपी की दुकान खुली रखने की अनुमति नहीं दी जायेगी. उधर, बंगीय शिक्षा ओ शिक्षण कर्मी समिति के महासचिव स्वपन मंडल ने कहा कि उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए हर बार नये कदम उठाती है. इस वर्ष भी काउंसिल ने सख्त निर्देश जारी किये हैं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से उच्च माध्यमिक स्तर पर शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई है. सभी परीक्षा केंद्रों पर इतने सारे पर्यवेक्षकों को नियुक्त करने के लिए अन्य स्कूलों से शिक्षकों को लाना होगा. सरकार को उच्च माध्यमिक स्तर पर अधिक शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर शीघ्र ठोस कदम उठाना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola