ePaper

गोपालनगर : जीजा की हत्या के आरोप में साला गिरफ्तार

Updated at : 17 Sep 2024 1:16 AM (IST)
विज्ञापन
गोपालनगर : जीजा की हत्या के आरोप में साला गिरफ्तार

उत्तर 24 परगना के गोपालनगर थाना अंतर्गत नहाटा बाजार इलाके में चाकू से प्रहार कर जीजा की हत्या करने के आरोप में सोमवार को एक युवक को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

बनगांव. उत्तर 24 परगना के गोपालनगर थाना अंतर्गत नहाटा बाजार इलाके में चाकू से प्रहार कर जीजा की हत्या करने के आरोप में सोमवार को एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी का नाम सुमन विश्वास है. मृतक की पहचान शुभदीप साहा (32) के रूप में हुई है. आरोप है कि किसी बात को लेकर रविवार शाम को सुमन और शुभदीप के बीच बहस हो गयी थी. इसके बाद सुमन ने जीजी को अपने घर बुलाया. वहां भी दोनों में बकझक हो गयी. आरोप है कि इसी दौरान सुमन ने चाकू से शुभदीप के गले पर वार कर दिया. गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सोमवार को चाकदह से आरोपी को गिरफ्तार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola