ePaper

देगंगा: तृणमूल नेता के घर पर रखे मिठाई के डिब्बे में मिले बम

Updated at : 27 Mar 2025 1:54 AM (IST)
विज्ञापन
देगंगा: तृणमूल नेता के घर पर रखे मिठाई के डिब्बे में मिले बम

देगंगा के चौरासिया ग्राम पंचायत प्रधान बप्पा मंडल के घर के बाहर बुधवार सुबह एक रंगीन कागज में लिपटा मिठाई का एक डिब्बा रखा मिला, जिसमें से दो जिंदा बम मिले हैं.

विज्ञापन

बारासात. देगंगा के चौरासिया ग्राम पंचायत प्रधान बप्पा मंडल के घर के बाहर बुधवार सुबह एक रंगीन कागज में लिपटा मिठाई का एक डिब्बा रखा मिला, जिसमें से दो जिंदा बम मिले हैं. इससे इलाके में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस बमों को निष्क्रिय करने के लिए ले गयी.

पुलिस की ओर से मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. इस घटना को लेकर पंचायत प्रधान बाप्पा मंडल ने आशंका जतायी है कि यह विरोधियों की चाल है, धमकी देने की कोशिश की गयी है लेकिन इससे वह डरने वाले नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बम किसने और क्यों रखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola