दिनहाटा में दो की मिली खून से लथपथ लाश, जांच में जुटी पुलिस

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Jan 2025 1:40 AM

विज्ञापन

मृतकों के नाम युसूफ मियां व हसानुर रहमान हैं.

विज्ञापन

मृतकों के समाजविरोधी होने का आरोप कोलकाता. मंगलवार की रात कूचबिहार के दिनहाटा में चाकू मार कर दो लोगों की हत्या कर दी गयी. मृतकों के नाम युसूफ मियां व हसानुर रहमान हैं. हसानुर की पत्नी सायरा बानू ने आरोप लगाया कि उसके पति को बुलाकर हत्या की गयी है. उसने तृणमूल के पंचायत सदस्य जाकिर मियां व चार लोगों के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाया है. उसने कहा कि हत्या के समय बाधा पहुंचाने पर युसूफ की भी हत्या की गयी. पुरानी रंजिश में हत्या की गयी है. हालांकि जाकिर मियां ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि जिनकी हत्या हुई है, दोनों ही समाजविरोधी थे. जेल भी जा चुके थे. मंगलवार की रात शोरगुल सुन कर जब वह बाजार पहुंचे तो देखा कि दोनों खून से लथपथ सड़क पर पड़े हुए हैं. उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है. जिले के पुलिस अधीक्षक द्युतिमान भट्टाचार्य ने कहा कि 12 वर्ष पहले दोनों मृतकों को सोने की दुकान में डकैती के मामले में गिरफ्तार किया गया था. जानकारी के मुताबिक युसूफ की पत्नी को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था. हसानुर उसकी पत्नी को लेकर भागने की फिराक में था. लेकिन वह सफल नहीं हो सका था. इसे लेकर ही दोनों के बीच विवाद चल रहा था. एक मामले में फिर से गिरफ्तारी के बाद दोनों जेल से रिहा हुए थे. प्राथमिक जांच में पता चला है कि शराब के नशे में दोनों के बीच मारपीट हुई. चाकू लगने से अत्यधिक रक्तश्राव होने से मौत हुई है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तस्वीर साफ होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola