भाजपा का जुलूस आज
Published by : SUBODH KUMAR SINGH Updated At : 05 Oct 2025 12:41 AM
महानगर सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में कुछ दिन पहले भारी बारिश के बाद हुए जल जमाव में करंट की चपेट में आने से 12 लोगों की मौत हो गयी थी
कोलकाता. महानगर सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में कुछ दिन पहले भारी बारिश के बाद हुए जल जमाव में करंट की चपेट में आने से 12 लोगों की मौत हो गयी थी. इस घटना के खिलाफ खोला हवा नामक संगठन की ओर से रविवार को महानगर में रैली का आह्वान किया गया है. रविवार को दोपहर ढाई बजे के करीब यह रैली कॉलेज स्क्वॉयर से निकलेगी और धर्मतला पहुंचेगी. इसके बाद धर्मतला में डोरिना क्रॉसिंग के पास नुक्कड़ सभा भी आयोजित की जायेगी. हाइकोर्ट के आदेशानुसार, इस रैली में अधिकतम तीन हजार लोग शामिल हो पायेंगे. जानकारी के अनुसार, इस रैली में विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी, भाजपा नेता शंकुदेव पांडा सहित अन्य उपस्थित रहेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










