ePaper

पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम में भी भाजपा का प्रदर्शन

Updated at : 06 May 2025 2:00 AM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम में भी भाजपा का प्रदर्शन

पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान और उन्हें उनके देश वापस भेजने की मांग को लेकर जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) कार्यालयों का घेराव किया और विरोध प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान और उन्हें उनके देश वापस भेजने की मांग को लेकर जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) कार्यालयों का घेराव किया और विरोध प्रदर्शन किया. मेदिनीपुर में धरना स्थल पर भाजपा के राज्य स्तरीय नेता राहुल सिन्हा और पश्चिम मेदिनीपुर जिलाध्यक्ष सुमित मंडल उपस्थित थे. झाड़ग्राम में धरने का नेतृत्व भाजपा के जिलाध्यक्ष तूफान महतो ने किया. प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार पर निशाना साधा. दोनों जिलों के भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार देश के अन्य राज्यों में पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की जा रही है, लेकिन बंगाल में इस मुद्दे पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, जिसकी वे कड़ी निंदा करते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी, तो भाजपा इस मुद्दे पर आंदोलन भी करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola