हिंदू त्योहारों को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़तीं ममता बनर्जी : सुकांत

देश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि पवित्र महाकुंभ को ‘मृत्यु कुंभ’ कहना हिंदू धर्म की सबसे प्रतिष्ठित परंपराओं में से एक का अपमान करना है. यह तुष्टीकरण की राजनीति का एक स्पष्ट प्रयास है. वह (ममता) दूसरों का पक्ष लेते हुए हिंदू त्योहारों को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं. मैं ममता बनर्जी को चुनौती देता हूं कि वह महाकुंभ में जाएं और पवित्र स्नान करने वाले 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के लिए किये गये भव्य इंतजामों को देखें. अगर वह वास्तव में समानता में विश्वास करती हैं, तो वह कुंभ मेले में कदम रख कर दिखाएं.
कोलकाता.
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि पवित्र महाकुंभ को ‘मृत्यु कुंभ’ कहना हिंदू धर्म की सबसे प्रतिष्ठित परंपराओं में से एक का अपमान करना है. यह तुष्टीकरण की राजनीति का एक स्पष्ट प्रयास है. वह (ममता) दूसरों का पक्ष लेते हुए हिंदू त्योहारों को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं. मैं ममता बनर्जी को चुनौती देता हूं कि वह महाकुंभ में जाएं और पवित्र स्नान करने वाले 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के लिए किये गये भव्य इंतजामों को देखें. अगर वह वास्तव में समानता में विश्वास करती हैं, तो वह कुंभ मेले में कदम रख कर दिखाएं. जैसे हर साल बिना चूके ईद की नमाज में शामिल होती हैं. वह कभी कुंभ क्यों नहीं गयीं? वह हमेशा अपने वोट बैंक के लिए पीछे हटते हुए हिंदू परंपराओं पर हमला क्यों करती हैं? 2026 बहुत ही करीब है और उनके शासन का अंत भी. बंगाल और भारत के लोग अब उनके हिंदू विरोधी शासन को बर्दाश्त नहीं करेंगे. उनकी उल्टी गिनती शुरू हो गयी हैं.करोड़ों हिंदुओं की आस्था को पहुंची चोट : मालवीय
भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित मालवीय ने ममता बनर्जी पर हिंदू विरोधी मानसिकता रखने और वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अपने कैबिनेट के सहयोगी और दावत-ए-इस्लाम के सक्रिय सदस्य फिरहाद हकीम की तरह ममता बनर्जी ने भी हिंदू समुदाय के खिलाफ अपनी गहरी नफरत को उजागर किया है. ममता बनर्जी ने महाकुंभ को ‘मृत्यु कुंभ’ कहकर करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है. वह केवल तुष्टीकरण की राजनीति करती हैं. मुख्यमंत्री ने कई मौकों पर हिंदू संतों और धार्मिक संस्थानों को भी निशाना बनाया है.
भारत सेवाश्रम संघ, रामकृष्ण मिशन और इस्कॉन के संतों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं. ममता बनर्जी लगातार हिंदू धर्म और परंपराओं को अपमानित करने के लिए जानी जाती हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




