इडी के अभियान पर भी भाजपा के नेता राजनीति कर रहे : कुणाल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Nov 2024 2:01 AM
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लॉटरी कंपनी से जुड़े करोड़ों के धनशोधन मामले में पश्चिम बंगाल समेत दूसरे राज्यों के करीब 20 जगहों पर छापेमारी की है.
कोलकाता. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लॉटरी कंपनी से जुड़े करोड़ों के धनशोधन मामले में पश्चिम बंगाल समेत दूसरे राज्यों के करीब 20 जगहों पर छापेमारी की है. अभियान में कोलकाता से भी करोड़ों की राशि जब्त की गयी है. इस मामले को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस की आलोचना की है. असल में उक्त लॉटरी कंपनी के प्रमुख देशभर के राजनीतिक दलों को सबसे ज्यादा चंदा देने वालों में से एक हैं. भाजपा नेता की आलोचना पर तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने भी पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि “इडी के अभियान को लेकर भी भाजपा नेता राजनीति करने से नहीं चूक रहे हैं. एक मामले को लेकर केंद्रीय जांच एजेंसी अभियान चला रही है. इससे किसी भी राजनीतिक दल का क्या लेना-देना है? हालांकि, भाजपा इसे लेकर भी राजनीति कर रही है. केंद्रीय जांच एजेंसी की जांच निष्पक्ष होनी चाहिए. जांच किसी राजनीति से प्रभावित नहीं होनी चाहिए.”
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










