Birbhum Coal Mine Blast : राज्य सरकार की बड़ी घोषणा, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 30 लाख रुपये और नौकरी

Edited by Shinki Singh
Updated:
विज्ञापन

Birbhum Coal Mine Blast : बीरभूम खदान विस्फोट की घटना पर पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मनोज कुमार पंत ने कहा, 6 शव बरामद किए गए हैं.

विज्ञापन

Birbhum Coal Mine Blast : पश्चिम बंगाल के बीरभूम में कोयला खदान में हुए विस्फोट में मारे गए लोगों के परिवारों को राज्य सरकार वित्तीय सहायता प्रदान करेंगी. बीरभूम खदान विस्फोट की घटना पर पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मनोज कुमार पंत ने कहा, 6 शव बरामद किए गए हैं. 1 गंभीर रूप से घायल है, उसकी हालत गंभीर है और 2 खतरे से बाहर हैं. राज्य सरकार ने मृतक के परिवार को 30 लाख रुपये और घायलों को 2 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है. मृतक के परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी मिलेगी.

भाजपा का आरोप लापरवाही के वजह से हुई घटना

घटनास्थल का दौरा करने वाले भाजपा के नेता एवं स्थानीय विधायक अनूप साहा ने कहा, कम से कम पांच लोगों की मौत हुई है और तीन अन्य घायल हैं. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.विस्फोटक सामग्री को पर्याप्त सावधानी बरते बिना ट्रक से उतारा गया था. डब्ल्यूबीपीडीसीएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक पी बी सलीम ने कहा, यह घटना कोयला ब्लॉक के ‘डंप यार्ड’ में हुई. विस्फोट के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरु कर दी गई है. विस्फोट में मारे गए लोग खदान का संचालन कर रही एजेंसी के कर्मचारी थे. हम प्रभावित श्रमिकों को सहायता प्रदान कर रहे हैं.

Also read : Birbhum Coal Mine Blast : बीरभूम के कोयला खदान में भयंकर विस्फोट,7 श्रमिकों की मौत, कई अन्य घायल

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola