ePaper

Bengal Weather Update : कोलकाता समेत जिलों में चढ़ेगा पारा और बढ़ेगी गर्मी, जानें कैसा रहेगा मौसम

Updated at : 30 Sep 2024 4:17 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Weather Update : कोलकाता समेत जिलों में चढ़ेगा पारा और बढ़ेगी गर्मी, जानें कैसा रहेगा मौसम

Bengal Weather Update : सोमवार को कोलकाता समेत जिले में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. कहीं भी भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है.

विज्ञापन

Bengal Weather Update : पश्चिम बंगाल में फिलहाल बारिश की संभावना नजर नहीं आ रही है. लोगों का उमस भरी गर्मी से हाल बेहाल है. हालांकि, फिलहाल बंगाल में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है. अलीपुर मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर और दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में शनिवार तक छिटपुट बारिश जारी रहेगी. इस बीच, मानसून 10 से 12 अक्टूबर तक बंगाल से विदा हो जाता है. लेकिन इस बार मानसून देर से विदा होगा. ऐसे में अब पूजा के दौरान बारिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है. हालांकि, पूजा के दौरान भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी नहीं किया गया है.

कोलकाता का तापमान

अलीपुर मौसम कार्यालय के पूर्वानुमान के मुताबिक आज कोलकाता का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जो सामान्य से लगभग 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है. इस बीच, शहर में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. कोलकाता में आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. शहर के कुछ हिस्सों में छिटपुट हल्की बारिश की भी संभावना है.

Also read : Durga Puja 2024 : ममता बनर्जी महालया से पहले ही करेंगी पूजा पंडालों का उद्घाटन

फिलहाल आज कोई बारिश की संभावना नहीं

दक्षिण में हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, पूर्व बर्दवान, पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नादिया में एक या दो हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. सोमवार को कोलकाता समेत जिले में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. कहीं भी भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है.

Also read : Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा,भारत में सेमीकंडक्टर क्रांति का नेतृत्व करने को बंगाल तैयार

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola