ePaper

Bengal Weather Update : निम्न दबाव में बदला चक्रवात, दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में फिर बारिश

Updated at : 24 Sep 2024 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Weather Update : निम्न दबाव में बदला चक्रवात, दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में फिर बारिश

Bengal Weather Update : बुधवार को पूर्वी मेदिनीपुर, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, हुगली, नादिया, मुर्शिदाबाद जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

Bengal Weather Update : दुर्गा पूजा बस कुछ ही दिन दूर है. इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि कोलकातावासी अब उत्सव के मूड में हैं. हालांकि इस वर्ष भाद्र मास का पूरा महीना लगभग बारिश में ही बीता है.
मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात आज पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव में विकसित होगी और इसके प्रभाव से उत्तर और दक्षिण बंगाल में पूरे दिन हल्की से मध्यम और भारी बारिश होगी.

कोलकाता समेत अधिकांश दक्षिणी जिलों में फिर बारिश

कोलकाता समेत अधिकांश दक्षिणी जिलों में मंगलवार से बारिश फिर शुरु हो गई है. अलीपुर मौसम विभाग ने बताया कि बारिश गुरुवार तक जारी रहेगी. कुछ जिलों में फिर भारी बारिश की संभावना है. एक चेतावनी जारी की जा चुकी है कि उत्तर बंगाल में भी बारिश का अनुमान है.

Also read : Bengal Flood : ममता बनर्जी की बड़ी घोषणा, बाढ़ में मारे गये लोगों के परिजनों काे मिलेंगे दो-दो लाख

कल से इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

बुधवार को पूर्वी मेदिनीपुर, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, हुगली, नादिया, मुर्शिदाबाद जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. बाकी दक्षिणी जिलों में भी तूफान की चेतावनी जारी की गई है. गुरुवार को पुरुलिया, झाड़ग्राम, पश्चिम बर्दवान के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. बांकुड़ा, पूर्व और पश्चिम मिदनापुर, दक्षिण 24 परगना, बीरभूम, पश्चिम बर्दवान में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.

Also read : Bengal Flood : बर्दवान में बाढ़ की स्थिति से ममता बनर्जी चिंतित, बेघरों को घर और किसानों को देंगी मुआवजा

उत्तर बंगाल में येलो अलर्ट जारी

मौसम कार्यालय ने बुधवार से शुक्रवार तक उत्तर बंगाल के अधिकांश जिलों में बारिश की भविष्यवाणी की है. बुधवार को दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. जिले के बाकी हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो सकती है. गुरुवार को दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कलिम्पोंग के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश (7 से 20 सेमी) होने की संभावना है. वहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

Also read : Bengal Flood : ममता बनर्जी का पीएम मोदी को पत्र, डीवीसी के साथ समझौतों को तोड़ने की दी चेतावनी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola