ePaper

Bengal Weather Update : कोलकाता समेत जिलों में कल से भारी बारिश की संभावना

Updated at : 11 Sep 2024 5:28 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Weather Update : कोलकाता समेत जिलों में कल से भारी बारिश की संभावना

Bengal Weather Update : बुधवार सुबह कोलकाता में छिटपुट बारिश हुई. हालांकि, अलीपुर मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को कोलकाता के आसमान में ज्यादातर बादल छाए रहेंगे. कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है.

विज्ञापन

Bengal Weather Update : पश्चिम बंगाल में निम्न दबाव का असर कम हाे रहा है.इसके बावजूद पश्चिम बंगाल में बारिश (Rain) जारी रहेगी. कुछ जगहों पर भारी बारिश होगी तो कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी. गुरुवार से बारिश की बढ़ सकती है. अलीपुर मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने उत्तर 24 परगना के दो जिलों हुगली में बिजली गिरने के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है. गुरुवार को हुगली और उत्तर 24 परगना व दक्षिण 24 परगना में भारी बारिश का अनुमान है.

आज भी कई जगहों पर हुई बारिश

बुधवार सुबह कोलकाता में छिटपुट बारिश हुई. लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया सूरज बादलों को चीरता हुआ निकल गया.अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को कोलकाता के आसमान में मुख्यतः बादल छाये रहेंगे. कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

Also read : Kolkata Doctor Murder Case : जूनियर डाॅक्टरों के साथ आज शाम बैठक कर सकती हैं ममता बनर्जी

उत्तर बंगाल में भी बारिश की संभावना

दक्षिण बंगाल की तरह उत्तर बंगाल में भी गुरुवार से बारिश की मात्रा बढ़ेगी. बुधवार को दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार में तूफान की चेतावनी है. दार्जिलिंग में गुरुवार को छिटपुट भारी बारिश हो सकती है. अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है.

Also read : Kolkata Doctor Murder Case : जूनियर डाॅक्टरों ने कहा, हमने ममता बनर्जी को किया ईमेल लेकिन नहीं मिला कोई जवाब

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola