Bengal Weather Update : अगले 72 घंटे में कोलकाता समेत जिलों में उमस से बढ़ेगी लोगों की परेशानी
Published by : Shinki Singh Updated At : 18 Sep 2024 5:41 PM
Bengal Weather Update : शुक्रवार से बारिश बढ़ने की संभावना है. शुक्रवार को उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम भींग सकते हैं.
Bengal Weather Update : पश्चिम बंगाल में अब बारिश कम होती जा रही है ऐसे में गर्मी लगातार बढ़ रही है. अलीपुर मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार तक बारिश की कोई संभावना नहीं है. एक या दो स्थानों पर छिटपुट हल्की वर्षा हुई. मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण बंगाल में आसमान में धूप खिली हुई है. कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है.
अगले 72 घंटे में बढ़ेगा तापमान
इस सप्ताह भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है. दिन और रात का तापमान सामान्य रहेगा. शुक्रवार को उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम में बारिश की संभावना है. दक्षिण बंगाल के जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. लेकिन जैसे-जैसे बारिश कम होगी तापमान बढ़ेगा. अगले 72 घंटे में तापमान में बढ़ोतरी होगी. Also read : Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने डीवीसी पर बोला हमला कहा, योजना बनाकर डुबाया जा रहा है बंगाल को
शुक्रवार से बारिश बढ़ने की संभावना
शुक्रवार से बारिश बढ़ने की संभावना है. शुक्रवार को उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम भींग सकते हैं. हालांकि, इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान नहीं है. गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. शनिवार को भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है. वहीं उत्तर बंगाल में भारी बारिश की संभावना नहीं है. आसमान अधिकतर साफ रहेगा. तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा.
Also read : Kolkata Doctor Murder : जूनियर डाॅक्टरों को फिर आया ममता बनर्जी का बुलावा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










