बंगाल चुनाव: 20 दिनों में जब्त हुए 12 हथियार, पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

Updated at : 23 Mar 2026 9:45 AM (IST)
विज्ञापन
बंगाल चुनाव: 20 दिनों में जब्त हुए 12 हथियार, पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

वाहनों की जांच करती पुलिस

Bengal Election : आरोपी की मां का कहना है कि वो कई वर्षों से उनके साथ नहीं रहता है, वह अलग रहता है. सुनने में आया है कि पुलिस ने उसे हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अपनी कार्रवाई की है. इस घटना के बाद भी मांतू यदि सुधर जाता है, तो काफी अच्छी बात होगी.

विज्ञापन

Bengal Election: आसनसोल/जामुड़िया. बंगाल चुनावी हिंसा को लेकर बदनाम है. चुनाव आयोग इस बार हिंसा को नियंत्रित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है. इसके बावजूद हथियारों की बरामदगी थमने का नाम नहीं ले रही है. पिछले 20 दिनों में ही बंगाल पुलिस ने एक दर्जन हथियार जब्त किये हैं. ताजा मामला जामुड़िया ब्लॉक एरिया के मदनतोड़ ग्राम पंचायत क्षेत्र का है. यहां तृणमूल अंचल उपाध्यक्ष काजल माजी के बेटे मांतू माजी (33) को पुलिस ने एक पाइपगन और दो राउंड कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. मांतू जामुड़िया थाना क्षेत्र के तालतोड़ माजीपाड़ा इलाके में रहता है. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर ही उसके घर में छापेमारी कर हथियार व कारतूस बरामद किये, जिसे उसने अपने बेडरूम में तकिये के नीचे छिपा रखे थे.

पुलिस ने तीन दिनों की रिमांड पर लिया

अवर निरीक्षक अर्जुन सरकार की शिकायत पर मांतू के खिलाफ जामुड़िया थाने में केस नंबर 101/26 में आर्म्स एक्ट 1959 की धारा 25(1बी)(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई. अदालत में पेश करने पर आरोपी को तीन दिनों की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है. अवर निरीक्षक अर्जुन सरकार ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति तालतोड़ से चुरुलिया आर्म्स लेकर जा रहा है. इस सूचना के आधार पर पुलिस की टीम तालतोड़ इलाके में पहुंची और संदिग्ध हालत में मांतू माजी को पकड़ा. पूछताछ करने पर उसने कबूल किया कि उसने अपने घर में हथियार और कारतूस रखा है. उसकी निशानदेही पर उसके घर के बेडरूम में तकिये के नीचे से हथियार और कारतूस बरामद हुआ. जिसका कोई भी वैध कागजता वह नहीं दिखा पाया, जिसके उपरांत आरोपी को गिरफ्तार किया गया.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मार्च के 20 दिनों में 12 आर्म्स पुलिस ने किये जब्त

जनवरी -2026

  • दो जनवरी को कांकसा थाना ने पाइपगन और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया.
  • दो जनवरी को दुर्गापुर थाना पुलिस ने रिवाल्वर और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया.
  • 13 जनवरी को आसनसोल नॉर्थ थाना ने पिस्तौल और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया.

फरवरी

  • 18 फरवरी को आसनसोल नॉर्थ थाना ने एक पाइपगन और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया.

मार्च

  • तीन मार्च को आसनसोल साउथ थाना ने पिस्तौल और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया.
  • चार मार्च को जामुड़िया थाना ने पाइपगन और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया.
  • छह मार्च को आसनसोल नॉर्थ थाना ने पाइपगन और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया.
  • आठ मार्च को आसनसोल साउथ थाना ने पाइपगन और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया.
  • आठ मार्च को एनटीएस थाना ने पाइपगन और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया.
  • 11 मार्च को एनटीएस थाना ने पाइपगन और कारतूस के साथ दो को गिरफ्तार किया.
  • 14 मार्च को रानीगंज थाना ने पाइपगन और दो कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया.
  • 16 मार्च को पांडवेश्वर थाना ने पाइपगन और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया.
  • 17 मार्च को जामुड़िया थाना ने पाइपगन और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया.
  • 18 मार्च को फरीदपुर थाना ने एक पाइपगन और दो कारतूस के साथ एक को किया गिरफ्तार.
  • 18 मार्च को आसनसोल नॉर्थ थाना ने पाइपगन और दो कारतूस के साथ एक को किया गिरफ्तार.
  • 20 मार्च जामुड़िया थाना पुलिस ने पाइपगन और दो कारतूस के साथ एक को किया गिरफ्तार.

Also Read: बंगाल में पहचान की लड़ाई, भाजपा के ‘घुसपैठिये’ से ममता की ‘बंगाली अस्मिता’ का मुकाबला

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola