ePaper

चंदननगर में बैंककर्मी की संदिग्ध हालात में मौत

Updated at : 22 Aug 2025 1:42 AM (IST)
विज्ञापन
चंदननगर में बैंककर्मी की संदिग्ध हालात में मौत

चंदननगर में संदिग्ध हालात में एक बैंककर्मी की मौत हो गयी.

विज्ञापन

हुगली. चंदननगर में संदिग्ध हालात में एक बैंककर्मी की मौत हो गयी. मृतक का नाम सोमेन दे (39) बताया गया है. पुलिस ने शव बरामद कर उसे चंदननगर अस्पताल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, सोमेन दे चुंचुड़ा खादिनामोड़ स्थित एसबीआइ शाखा में कर्मचारी थे. वह चंदननगर रथेर सड़क स्थित एक आवासीय फ्लैट में रहते थे. उनका पैतृक घर चंदननगर के बैद्यपोता इलाके में है. पहली पत्नी से तलाक के दो साल बाद उन्होंने दूसरी शादी की थी. इसके बाद रथेर सड़क स्थित फ्लैट में रहने लगे थे. गुरुवार सुबह पत्नी अपने पिता को डॉक्टर दिखाने के लिए कोलकाता गयी थी. बताया जाता है कि पत्नी के बाहर जाते ही सोमेन आठवीं मंजिल स्थित अपने फ्लैट की बालकनी से कूद गये. जोरदार आवाज सुनकर स्थानीय लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे, तो उन्हें खून से लथपथ हालत में देखा. चंदननगर नगर निगम के माकपा पार्षद अशोक गांगुली व थाना प्रभारी शुभेंदु बनर्जी भी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे. बैंककर्मी के मौसेरे भाई शोभन शील ने कहा कि यह हादसा कैसे हुआ, क्यों हुआ. कुछ नहीं जानता. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola