ePaper

बैग कारखाने के मालिक पर किशोर को पिटाने का आरोप

Updated at : 03 Sep 2025 11:18 PM (IST)
विज्ञापन
बैग कारखाने के मालिक पर किशोर को पिटाने का आरोप

घटना को लेकर पीड़ित के परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

विज्ञापन

बारासात. उत्तर 24 परगना के देगंगा थाना के खेजुरडांगा इलाके में एक बैग कारखाने के मालिक पर किशोर की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगा है. घटना को लेकर पीड़ित के परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पीड़ित किशोर का नाम अशराबुल खान (13) बताया गया है. बताया जा रहा है कि वह बच्चा गरीबी के कारण पढ़ाई के साथ-साथ उक्त इलाके के बैग के कारखाने में काम करता है. बुधवार को उसी कारखाने में एक दूसरा बच्चा भी काम कर रहा था. इस दौरान दोनों बच्चों में विवाद हो गया. इसी दौरान कथित तौर पर अशराबुल ने उस बच्चे से गाली-गलौज की. इसके लिए कारखाने के मालिक ने अशराबुल को पीटा. आरोप है कि थप्पड़ और लात मारे गये. पिटाई के कारण किशोर का होंठ फट गया और खून निकलने लगा था. वह अचेत हो गया. स्थानीय लोग उसे विश्वनाथपुर ग्रामीण अस्पताल ले गये. उसकी शारीरिक जांच के बाद, डॉक्टर ने उसे बारासात जिला अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया है. बच्चे के परिवार ने देगंगा थाने में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी. देगंगा थाने की पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गयी है. अगर शिकायत सही पायी जाती है, तो कानूनी कार्रवाई की जायेगी. इधर, कारखाने के मालिक पर बाल श्रम कराने का भी आरोप लगा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANDIP TIWARI

लेखक के बारे में

By SANDIP TIWARI

SANDIP TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola