रेलवे में नौकरी दिलवाने में गिरफ्तार आरोपी को 10 मई तक पीसी
Published by : GANESH MAHTO Updated At : 08 May 2025 1:14 AM
10 लाख रुपये लेकर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा दिया.
कोलकाता. रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये की जबरन वसूली करने के मामले में न्यू मार्केट थाने की पुलिस ने अमित कुमार नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसे बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर 10 मई तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया है. आरोपी ने शिकायतकर्ता और उसके भाई को भुवनेश्वर रेलवे में क्लर्क के रूप में काम करने का लालच दिया गया और उनसे 10 लाख रुपये लेकर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा दिया. इसकी जानकारी मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ न्यू मार्केट थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी गयी. उसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










