ePaper

समाजविरोधियों ने किसानों की कटी हुई फसल में आग लगायी

Updated at : 09 May 2025 2:20 AM (IST)
विज्ञापन
समाजविरोधियों ने किसानों की कटी हुई फसल में आग लगायी

पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत दासपुर थाना क्षेत्र के ज्योत घनश्याम के काशीनाथपुर इलाके में आठ किसानों की कटी हुई फसलों में समाजविरोधियों ने आग लगा दी, जिससे ग्रामीणों में रोष है.

विज्ञापन

खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत दासपुर थाना क्षेत्र के ज्योत घनश्याम के काशीनाथपुर इलाके में आठ किसानों की कटी हुई फसलों में समाजविरोधियों ने आग लगा दी, जिससे ग्रामीणों में रोष है. गौरतलब है कि खेत में फसलों के पक जाने के बाद किसानों ने फसलों को काटा और एक मैदान में लाकर उसे रखा था. समाजविरोधियों ने इन फसलों में आग लगा दी, जिससे फसल जलकर राख हो गयी.

हालांकि किसानों को जानकारी मिलने के बाद उन्होंने आग पर पानी डालकर फसलों को बचाने की कोशिश की थी. घटना के बाद पीड़ित किसानों में रोष और ग्रामीणों में दहशत है. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola