महिला डॉक्टर से दुर्व्यवहार का एंबुलेंस चालक पर आरोप

दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर महकमा अस्पताल की एक महिला डॉक्टर से दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है, जिसका आरोप एक एंबुलेंस चालक पर लगा है.
थाने में दर्ज करायी गयी शिकायत
संवाददाता, कोलकाता
दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर महकमा अस्पताल की एक महिला डॉक्टर से दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है, जिसका आरोप एक एंबुलेंस चालक पर लगा है. डॉक्टर ने धमकी देने का भी आरोप लगाया. चिकित्सक ने घटना की लिखित शिकायत अस्पताल के सुपर व स्वास्थ्य विभाग के पास की है. सूचना मिलते ही बारुईपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची.
सुपर धीरज राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. बारुईपुर महकमा अस्पताल के आयुर्वेदिक अस्पताल में कार्यरत महिला डॉक्टर ने बताया कि विभाग के सामने लंबे समय से एंबुलेंस पार्क की जा रही है. इस कारण चिकित्सक, कर्मी व रोगियों को आने-जाने में समस्या होती है. इस मामले को उन्होंने पहले भी उठाया था. शिकायत करने के बाद कुछ दिनों तक सब ठीक रहा. बाद में फिर वहां चालक एंबुलेंस की पार्किंग करने लगे. गुरुवार को जब वह अस्पताल जा रही थी, तो उन्होंने इसे लेकर आपत्ति जतायी, तो कुछ चालक वहां पहुंचे और उन्हें धमकी दी. अस्पताल की ओर से बारुईपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




