ePaper

इंटाली में नाबालिग नौकरानी काे प्रताडि़त करने का आरोप

Updated at : 17 Oct 2025 1:08 AM (IST)
विज्ञापन
इंटाली में नाबालिग नौकरानी काे प्रताडि़त करने का आरोप

इंटाली इलाके में 14 वर्षीय एक नाबालिग नौकरानी के साथ अमानवीय अत्याचार करने का आरोप है.

विज्ञापन

कोलकाता. इंटाली इलाके में 14 वर्षीय एक नाबालिग नौकरानी के साथ अमानवीय अत्याचार करने का आरोप है. एक दंपती पर आरोप है कि उन्होंने नाबालिग नौकरानी का शारीरिक और यौन उत्पीड़न भी किया. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दंपती के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता कोलकाता के इंटाली स्थित गोरा चांद रोड के एक दंपती के घर नौकरानी के रूप में काम करती थी. नाबालिग को उनके तीन महीने के नवजात शिशु की देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी, लेकिन जब भी शिशु रोता था तो घर की मालकिन नाबालिग पर गुस्सा उतारतीं और उसे मारती थीं. जब नाबालिग नौकरानी रोती थी, तो उसे और मार पड़ती थी. पीड़िता ने बताया कि मालकिन उस पर सवाल उठाती थीं कि वह बच्चे को चुप क्यों नहीं करा पाती या वह जानबूझकर शिशु को रुला रही है. जवाब नहीं दे पाने पर उसकी पिटाई की जाती थी. नौकरानी के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं.

शिशु की देखभाल के अलावा, उसे घर के ज्यादातर काम, जैसे खाना बनाने में भी मदद करना करना पड़ता था. अगर वह इन कामों में चूक जाती, तो उसे और मार पड़ती थी. दिनभर की मेहनत के बाद रात में उसे एक कमरे के फर्श पर सोना पड़ता था, जहां मालकिन का पति उसका यौन शोषण करता था. विरोध करने पर उसे धमकी दी जाती थी कि उसके माता-पिता को मार दिया जायेगा. कई महीनों तक यह उत्पीड़न सहने के बाद नाबालिग ने हिम्मत जुटाकर घर से भागकर पड़ोसियों को आपबीती सुनायी. पड़ोसियों की मदद से वह इंटाली थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने दंपती के खिलाफ मारपीट, गंभीर चोट, धमकी, पॉक्सो एक्ट और बाल श्रम कानून के तहत मामला दर्ज किया है.

नाबालिग को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के सामने पेश किया गया है. उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया और अदालत में उसका गोपनीय बयान दर्ज किया गया. आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola