पुस्तक मेले के लिए चलेंगी अतिरिक्त मेट्रो

Updated:
विज्ञापन

पुस्तक प्रेमियों के लिए खुशखबरी है.

विज्ञापन

कोलकाता. पुस्तक प्रेमियों के लिए खुशखबरी है. साल्टलेक में आयोजित पुस्तक मेले में जाने वाले लोगों की सहूलियत के लिए मेट्रो प्रबंधन ने 28 जनवरी से नौ फरवरी तक ग्रीन लाइन-1 पर अतिरिक्त मेट्रो ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. मेट्रो प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार से शनिवार तक ग्रीन लाइन-1 पर 106 के बदले अप और डाउन में 122 ट्रेनें चलेंगी. इस लाइन पर मेट्रो सेवा सुबह 6:55 बजे से 21:40 बजे तक उपलब्ध रहेंगी. मेले के दिनों में ग्रीन लाइन-1 पर दोपहर 2:05 बजे से 9:15 बजे तक (4:40 बजे से 7:55 बजे को छोड़कर) 12 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें चलेंगी. वहीं, रविवार को (दो और नौ फरवरी) 74 ट्रेनें चलेंगी. इस लाइन पर मेट्रो सेवा दोपहर 2:15 बजे से रात 9:40 बजे तक उपलब्ध रहेंगी और 12 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें चलेंगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola