महिला से शारीरिक संबंध बनाने वाला आरोपी अरेस्ट

Updated:
विज्ञापन
महिला से शारीरिक संबंध बनाने वाला आरोपी अरेस्ट

पीड़िता पार्क स्ट्रीट में सद्दाम अहमद की दुकान पर काम करती थी.

विज्ञापन

आरोपी पर पीड़िता से 1.12 लाख नकद राशि भी लेने का आरोप

अदालत ने आरोपी को 25 तक पुलिस हिरासत में भेजा

कोलकाता. शादी का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में पार्क स्ट्रीट थाने की पुलिस ने सद्दाम अहमद नाम आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसे सोमवार रात को गिरफ्तार किया गया. आरोप है कि वह 2022 में पीड़िता के संपर्क में आया था. बाद में उनके बीच करीबी रिश्ते बन गये. सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता पार्क स्ट्रीट में सद्दाम अहमद की दुकान पर काम करती थी. काम करने के दौरान दोनों के बीच आपसी रिश्ते गहरे हो गये. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उससे शादी करने का वादा कर सद्दाम ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये.

इस बीच, आरोपी ने पीड़िता से 1 लाख 12 हजार रुपये भी लिये. जांच के बाद पुलिस ने सोमवार को सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया. मंगलवार को आरोपी को बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर उसे 25 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola