शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

आरोपी को बुधवार को अलीपुर कोर्ट में पेश करने पर उसे अदालत ने 27 मार्च तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है.

विज्ञापन

अदालत ने गिरफ्तार आरोपी को 27 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजा

कोलकाता. एक युवती के साथ विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को चेतला थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी का नाम राजू रॉय बताया गया है. आरोपी को बुधवार को अलीपुर कोर्ट में पेश करने पर उसे अदालत ने 27 मार्च तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है. पुलिस सूत्र बताते हैं कि पीड़िता ने शिकायत में बताया कि युवक के साथ कुछ दिन पहले ही उसकी दोस्ती हुई थी. दोनों कुछ ही मुलाकातों में काफी अच्छे दोस्त बन गये थे. पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ शादी करने का वादा किया था. जिसके बाद दोनों और भी करीब आ गये. आरोपी युवक ने उसे कई जगहों पर ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. लगभग दो साल के बाद भी शादी नहीं करने पर जब पीड़िता ने राजू पर दबाव बनाया, तो उसने रिश्ता तोड़ दिया. जिसके बाद न्याय की मांग पर पुलिस में उसने इसकी शिकायत दर्ज करायी. मामले की जांच शुरू कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola