चोरी की बाइक से हुई दुर्घटना, पकड़े गये आरोपी

Updated:
विज्ञापन
चोरी की बाइक से हुई दुर्घटना, पकड़े गये आरोपी

इसके बाद न्यू मार्केट थाने की पुलिस ने बाइक को जब्त कर इसकी जांच की, तो पता चला कि वह चोरी की बाइक है.

विज्ञापन

कोलकाता. पार्क स्ट्रीट थानाक्षेत्र स्थित शरीफ लेन में सड़क किनारे खड़ी एक बाइक को चुराने के आरोप में पुलिस ने मोहम्मद गुड्डू नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक गत पांच अप्रैल को शरीफ लेन में खड़ी बाइक चोरी हो गयी थी. इधर, न्यू मार्केट इलाके में दो युवक जा रहे थे. तभी रास्ते में उन्होंने एक शख्स को टक्कर मार दिया. इसके बाद दोनों युवक बाइक से सड़क पर गिर गये. जब स्थानीय लोगों ने दोनों को खदेड़ा, तो वे उस बाइक को मौके पर ही छोड़ कर भाग गये. इसके बाद न्यू मार्केट थाने की पुलिस ने बाइक को जब्त कर इसकी जांच की, तो पता चला कि वह चोरी की बाइक है. इसके बाद पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की मदद से आरोपियों को चिह्नित कर उनमें से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. एक अन्य फरार आरोपी की तलाश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola