अभिषेक ने शुरू किया ‘आमी बांग्लार डिजिटल योद्धा’ अभियान
Published by : SUBODH KUMAR SINGH Updated At : 17 Oct 2025 1:06 AM
अभिषेक बनर्जी ने बंगाल के सम्मान और पहचान की रक्षा के लिए नया डिजिटल अभियान ‘आमी बांग्लार डिजिटल योद्धा’ (मैं बंगाल का डिजिटल योद्धा) लॉन्च किया है
संवाददाता, कोलकाता.
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने बंगाल के सम्मान और पहचान की रक्षा के लिए नया डिजिटल अभियान ‘आमी बांग्लार डिजिटल योद्धा’ (मैं बंगाल का डिजिटल योद्धा) लॉन्च किया है. डिजिटल प्लेटफार्म पर शुरू किये गये इस अभियान का मकसद राज्य के खिलाफ कथित फैलाये जा रहे झूठ और प्रोपेगेंडा का मुकाबला करना है. बनर्जी ने अभियान की शुरुआत की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया के मंच एक्स पर पर पोस्ट कर कहा कि बंगाल को बाहरी बंगाल-विरोधी तत्वों द्वारा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदनाम किया जा रहा है और इसे रोकना अब सभी बंगालवासियों की जिम्मेदारी है. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे डिजिटल योद्धा बनें और बंगाल के गौरव, विकास और अस्मिता की रक्षा में सक्रिय भागीदारी निभायें. अभियान के तहत युवाओं को ऑनलाइन पंजीकरण कर डिजिटल मोर्चे पर जुड़ने का अवसर मिलेगा. अभिषेक बनर्जी ने कहा कि यह अभियान हर उस युवा के लिए है, जो बंगाल को बदनाम होते नहीं देख सकता और चाहता है कि राज्य का सच्चा संदेश देश-दुनिया तक पहुंचे.
अभियान की वेबसाइट है ABDigitalJoddha.com जहां इच्छुक युवा पंजीकरण कर सकते हैं. इस कदम को बंगाल में तृणमूल की डिजिटल रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है, खासकर आगामी चुनावी दौर को देखते हुए. यह अभियान राज्य के युवा और डिजिटल मीडिया पर सक्रिय समूहों के लिए एक खुला मंच है, जिसमें वे बंगाल की पहचान और हितों की रक्षा के लिए आवाज उठाने का अवसर पायेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










