18.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

अभिषेक बनर्जी बनना चाहते हैं डिप्टी सीएम नंदीग्राम से लड़ना चाहते हैं चुनाव : सुकांत

अभिषेक बनर्जी बनना चाहते हैं डिप्टी सीएम नंदीग्राम से लड़ना चाहते हैं चुनाव : सुकांत

कोलकाता. केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी को लेकर एक दावा किया है, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है. उनका दावा है कि तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी डिप्टी सीएम बनना चाहते हैं, इसलिए वह नंदीग्राम से चुनाव लड़ना चाहते हैं. जहां से फिलहाल नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी विधायक हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में शुभेंदु ने यहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराया था. सुकांत का दावा है कि अभिषेक नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगे, इसीलिए आला पुलिस अधिकारियों को नंदीग्राम ट्रांसफर किया जा रहा है. दूसरी ओर, नंदीग्राम के मौजूदा विधायक शुभेंदु अधिकारी का कहना है कि अगर अभिषेक यहां से चुनाव लड़ते भी हैं, तो उन्हें कोई वोट नहीं देगा. संवाददाताओं बात करते हुए बालुरघाट से भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार ने कहा कि उनके पास खबर है कि अभिषेक बनर्जी इस बार नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगे. इसके लिए उनके वफादार अधिकारियों को नंदीग्राम में ट्रांसफर किया जा रहा है. वह डिप्टी चीफ मिनिस्टर बनने के लिए बहुत उत्सुक हैं. ऐसी खबरें हैं कि वह डिप्टी चीफ मिनिस्टर बनने के लिए नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगे.

हालांकि, तृणमूल के प्रवक्ता अरूप चक्रवर्ती ने कहा कि लोकसभा नतीजों के बाद भाजपा की टॉप लीडरशिप ने शुभेंदु को नापसंद करने वालों की लिस्ट में डाल दिया है. इसीलिए जब नंदीग्राम में पंचायत में तृणमूल जीती है, तो शुभेंदु अधिकारी के लिए बड़ी चुनौती उस जगह सीट बचाये रखना है और वहां अभिषेक-ममता की जरूरत नहीं पड़ेगी. बूथ लेवल का तृणमूल लीडर भी जीतेगा.

यहां यह बताना जरूरी है कि तृणमूल 2011 में सत्ता में आयी थी. उस समय ममता बनर्जी ने रेल मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था. छह महीने बाद, वह भवानीपुर में भारी मतों से उपचुनाव जीत कर मुख्यमंत्री बनीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel