तालतला में स्टोन व्हील फटने से श्रमिक की मौत

मध्य कोलकाता के तालतला इलाके में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में औजारों को धार देने का काम कर रहा श्रमिक शैलेंद्र शर्मा (40) की मौत हो गयी.
कोलकाता. मध्य कोलकाता के तालतला इलाके में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में औजारों को धार देने का काम कर रहा श्रमिक शैलेंद्र शर्मा (40) की मौत हो गयी. घटना दोपहर लगभग 3:30 बजे की है, जब स्मिथ लेन स्थित एक दुकान में कार्यरत शैलेंद्र धार देने के काम में जुटा था.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्टोन व्हील अचानक फट गया और जिस औजार में वह धार दे रहा था, वही औजार तेजी से उसकी गर्दन में जा घुसा. अत्यधिक रक्तस्राव के कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. तालतला थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




