भाजपा की दक्षिण दिनाजपुर जिला कमिटी में बदलाव

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2024 8:10 PM

विज्ञापन

बालूरघाट. आने वाले पंचायत चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अपनी सांगठनिक शक्ति बढ़ानी शुरू कर दी है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए भाजपा की जिला कमिटी में बदलाव किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 21 लोगों की नयी कमिटी बनायी गयी है. इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि महासचिव […]

विज्ञापन
बालूरघाट. आने वाले पंचायत चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अपनी सांगठनिक शक्ति बढ़ानी शुरू कर दी है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए भाजपा की जिला कमिटी में बदलाव किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 21 लोगों की नयी कमिटी बनायी गयी है. इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि महासचिव पद से बिनय बर्मन को हटा दिया गया है.

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नयी कमिटी में जिला अध्यक्ष के साथ आठ उपाध्यक्ष, तीन महासचिव, आठ सचिव एवं एक कोषाध्यक्ष बनाये गये हैं. जिला अध्यक्ष के बाद सबसे महत्वपूर्ण पद महासचिव का है. पहले इस पद पर मानस सरकार, बिनय बर्मन एवं रंजीत राय थे. मानस सरकार तथा रंजीत राय को तो इस पद पर बनाये रखा गया है, लेकिन बिनय बर्मन की छुट्टी कर दी गयी है. उनके स्थान पर बापी सरकार को यह जिम्मदारी दी गयी है. श्री सरकार इससे पहले जिला कमेटी के सचिव थे. आठ उपाध्यक्ष पदों में से रत्ना चौधरी को हटा दिया गया है. उनके स्थान पर बालूरघाट ग्रामीण मंडल के पूर्व अध्यक्ष सोमेन्द्र नाथ सरकार को कमेटी में रखा गया है.

इस संबंध में जिला अध्यक्ष शुभेन्दु सरकार का कहना है कि आने वाले पंचायत चुनाव को ध्यान में रखकर संगठन में थोड़ा फेर-बदल किया गया है. पार्टी का प्रमुख लक्ष्य पंचायत चुनाव में जीत हासिल करना है. जिले के सभी पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को अभी से पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट जाने के लिए कहा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola