ePaper

RBI ने PayTM को दी भुगतान बैंक की मंजूरी, जानें आपको क्‍या होगा फायदा

Updated at : 04 Jan 2017 10:21 AM (IST)
विज्ञापन
RBI ने PayTM को दी भुगतान बैंक की मंजूरी, जानें आपको क्‍या होगा फायदा

नयी दिल्‍ली : पे टीएम को भारतीय रिजर्व बैंक से भुगतान बैंक के लिए अंतिम मंजूरी मिल गयी है. कंपनी ने कहा है कि उसके भुगतान बैंक का परिचालन अगले महीने शुरू होने की उम्मीद है. भुगतान बैंक लोगों तथा छोटे कारोबार से एक लाख रुपये प्रति खाता तक की जमा ले सकते हैं. इस […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : पे टीएम को भारतीय रिजर्व बैंक से भुगतान बैंक के लिए अंतिम मंजूरी मिल गयी है. कंपनी ने कहा है कि उसके भुगतान बैंक का परिचालन अगले महीने शुरू होने की उम्मीद है. भुगतान बैंक लोगों तथा छोटे कारोबार से एक लाख रुपये प्रति खाता तक की जमा ले सकते हैं. इस फैसले से ग्राहकों को जो सबसे बड़ा फायदा होगा वह यह है कि कोई भी व्‍यक्ति अपने पे टीएम खाते में एक लाख रुपये तक रख सकेगा. इससे ऑनलाइन ट्रांजेक्‍शन करने में आसानी होगी. हालांकि सभी बैंकों के अपने ई वॉलेट हैं.

फिर भी नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले के बाद पे टीएम ने पांच करोड़ से अधिक ग्राहक जोडे हैं. पे टीएम अपने ग्राहकों को बिना किसी शुल्‍क के 50,000 रुपये तक के लेन देने की सुविधा प्रदान की है. ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर तमाम प्रकार के लेनदेन में पे टीएम वॉलेट का इस्‍तेमाल काफी संख्‍या में लोग कर रहे हैं.

पे टीएम को रिजर्व बैंक की मंजूरी पर वन97 कम्युनिकेशंस के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा, ‘आज रिजर्व बैंक ने औपचारिक रूप से पेटीएम भुगतान बैंक शुरू करने की मंजूरी दे दी. हम इसे आपने सामने लाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते.’ उन्‍होंने कहा कि पेटीएम भुगतान बैंक में हमारा लक्ष्य बैंकिंग उद्योग में नया कारोबारी माडल बनाना, बैंकिंग सुविधा से वंचित या कम बैंकिंग सुविधाओं वाले भारतीय को वित्तीय सेवाओं के दायरे में लाना है.

पहली शाखा उत्तर प्रदेश के नोएडा में खुलेगी

इस बारे में संपर्क किये जाने पर पेटीएम के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि उसके भुगतान बैंक का परिचालन फरवरी में शुरू हो सकेगा. पहली शाखा उत्तर प्रदेश के नोएडा में खोली जाएगी. पेटीएम को इससे पहले पिछले साल दिवाली में परिचालन शुरू करना था. 2015 में रिजर्व बैंक ने वन97 कम्युनिकेशंस के संस्थापक विजय शेखर शर्मा को इसके लिए ‘सैद्धान्तिक मंजूरी’ दे दी थी. उन्‍हें 10 अन्य के साथ भुगतान बैंक की स्थापना की मंजूरी मिली थी.

बाद में तीन इकाइयां टेक महिंद्रा, चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी तथा दिलीप सांघवी, आईडीएफसी तथा टेलीनार फाइनेंशियल सर्विसेज का गठजोड़ भुगतान बैंक लाइसेंसिंग से पीछे हट गया था. फिलहाल सिर्फ एयरटेल ने भुगतान बैंक परिचालन शुरू किया हैं. आदित्य बिडला पेमेंट बैंक 2017 की पहली छमाही में परिचालन शुरू करेगा. पेटीएम भुगतान बैंक में शर्मा की बहुलांश हिस्सेदारी होगी. शेष हिस्सेदारी वन97 कम्युनिकेशंस के पास होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola