दम है तो उन्हें गिरफ्तार करके दिखायें नरेंद्र मोदी : ममता बनर्जी

कोलकाता : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित रोज वैली चिटफंड घोटाले की जांच के सिलसिले में आज लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के संसदीय दल के नेता सुदीप बंदोपाध्याय को गिरफ्तार किया. एक हफ्ते के अंदर यह पार्टी के दूसरे नेता की गिरफ्तारी है. बंदोपाध्याय की गिरफ्तारी के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री […]
कोलकाता : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित रोज वैली चिटफंड घोटाले की जांच के सिलसिले में आज लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के संसदीय दल के नेता सुदीप बंदोपाध्याय को गिरफ्तार किया. एक हफ्ते के अंदर यह पार्टी के दूसरे नेता की गिरफ्तारी है.
बंदोपाध्याय की गिरफ्तारी के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला है. ममता ने कहा, यह बदले की कार्रवाई है और पीएम मोदी तृणमूल कांग्रेस को डराने के लिए इस तरह की कार्रवाई कर रहे हैं. मोदी के इशारे पर सीबीआई काम कर रही है. ममता बनर्जी ने कहा, मोदी तृणमूल की आवाज को दबाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी उन लोगों को डराने के लिए सीबीआई, ईडी और आईटी का इस्तेमाल कर रहे हैं जो नोटबंदी के खिलाफ आवाज उठाते हैं. ममता ने मोदी को एक बार फिर चुनौती दी है कि वो उन्हें गिरफ्तार करके दिखायें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




