ईंधन हुआ खत्म, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा

कोलकाता : पटना से कोलकाता आ रही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की विमान को बुधवार शाम आधे घंटे तक आकाश में चक्कर लगाना पड़ा. इस वजह से विमान का ईंधन खत्म हो गया. समय पर विमान की सुरक्षित लैडिंग होने से एक बड़ी विमान दुर्घटना होने से टल गयी. एयरपोर्ट सूत्र के मुताबिक, इंडिगो की एयरबस […]
कोलकाता : पटना से कोलकाता आ रही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की विमान को बुधवार शाम आधे घंटे तक आकाश में चक्कर लगाना पड़ा. इस वजह से विमान का ईंधन खत्म हो गया. समय पर विमान की सुरक्षित लैडिंग होने से एक बड़ी विमान दुर्घटना होने से टल गयी.
एयरपोर्ट सूत्र के मुताबिक, इंडिगो की एयरबस 320 बुधवार शाम पटना से 7.35 बजे कोलकाता के लिए उड़ान भरी थी. शाम 8.05 उक्त विमान कोलकाता से 180 किमी की दूरी पर थी, लेकिन कोलकाता एयरपोर्ट पर उस दौरान भारी ट्रैफिक जाम होने के वजह से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की विमान को कोलकाता के आकाश में आधा घंटे तक चक्कर लगाना पड़ा. इस दौरान आठ विमानों की कोलकाता एयरपोर्ट पर लैडिंग थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




