ePaper

नामी कंपनी की फर्जी वेबसाइट बना 9.59 लाख की ठगी, दो अरेस्ट

Updated at : 07 Nov 2025 1:44 AM (IST)
विज्ञापन
नामी कंपनी की फर्जी वेबसाइट बना 9.59 लाख की ठगी, दो अरेस्ट

नामी कंपनी के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से निवेश के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

धोखाधड़ी. निवेश के बदले मुनाफे की मोटी कमाई का दिया झांसा

पुलिस ने बेलूड़ और हुगली से आरोपियों को दबोचा

संवाददाता, कोलकाता

नामी कंपनी के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से निवेश के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उन्होंने मोटा मुनाफा मिलने का लालच देकर लोगों से कुल नौ लाख 59 हजार रुपये ठग लिये. इस मामले में बहूबाजार थाने की पुलिस ने विश्वजीत पात्रा और अर्नब सरकार नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन्हें हावड़ा के बेलूड़ और हुगली से दबोचा गया. अदालत में पेशी के दौरान बैंकशाल कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 20 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया.

सरकारी वकील ने अदालत को बताया कि पिछले वर्ष फरवरी में बहूबाजार थाने में पीड़ितों ने शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायत में आरोप लगाया गया कि दोनों ने एक नामी कंपनी के नाम पर फर्जी वेबसाइट तैयार की और लोगों को शेयर बाजार में निवेश करने पर मुनाफे का प्रलोभन दिया. पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola