रवींद्र सरोवर में छठ पूजा की मिली सशर्त अनुमति

कोलकाता: राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) ने गुरुवार को महानगर के रवींद्र सरोवर में छठ पूजा की शर्तों के साथ मंजूरी दे दी. कोलकाता नगर निगम व कोलकाता इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (केआइटी) की अपील पर ट्रिब्यूनल के पूर्वी क्षेत्र की पीठ ने छठ पूजा की अनुमति दे दी है. गौरतलब है कि मंगलवार को पर्यावरण […]
सुनवाई के दौरान कलकत्ता हाइकोर्ट के अधिवक्ता देबब्रत उपाध्याय भी मौजूद रहे. इस दौरान कहा गया कि अब छठ पूजा में महज दो दिन बचे हैं. ऐसे में राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के निर्देश का पालन करना लगभग असंभव है. इसके अलावा पूर्व में मामले की सुनवाई के दौरान उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका नहीं मिला. इस निर्देश के पालन करने पर क्या समस्याएं हो सकती हैं, इसे सुने बिना यह निर्देश दिया गया. अभी अगर ट्रिब्यूनल के निर्देश का पालन किया गया तो कानून व्यवस्था की स्थिति पैदा हो सकती है. इस कारण फैसले पर पुनर्विचार कर नया निर्देश जारी किया जाये. पीठ ने रवींद्र सरोवर में सशर्त छठ पूजा करने की अनुमति दे दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




