जेल में दिनभर गुस्से में दिखे मदन मित्रा

कोलकाता: विधानसभा चुनाव में कमरहट्टी विधानसभा सीट से अच्छा फल मिलने की चिंता जेल में कैद राज्य के पूर्व परिवहन मंत्री मदन मित्रा के चेहरे पर सोमवार को साफ देखी गयी. अलीपुर सेंट्रल जेल सूत्रों के मुताबिक जेल के अंदर वे रविवार रात से अपने वार्ड में सोये नहीं थे. सोमवार सुबह होते ही 6 […]
दिनभर वह टीवी के सामने वोट की खबर पर नजर लगाये थे. जेल सूत्र बताते है कि दोपहर को चिकित्सकों की टीम रूटीन जांच के लिए उनके पास पहुंची, तो मदन मित्रा ने उन्हें जोर की फटकार लगायी. मदन मित्रा की फटकार के बाद बिना शारीरिक परीक्षा किये ही चिकित्सकों की टीम वापस लौट गयी. इसके बाद उन्हें नहाने व खाने के लिए बुलाने वाले जेल कर्मियों को भी मदन से फटकार सुनना पड़ा. आयोग के निर्देश के कारण सुबह से ही मदन मित्रा को जेल के अंदर नजरबंद रखा गया था. सब जेलर प्रदीप पाल को उनके कक्ष के बाहर बिठाया गया था. इसके कारण कई बार गुस्से में आकर मदन ने उन्हें भी अपशब्द कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




