नहीं सुलझा जिलों के वर्गीकरण का मुद्दा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:39 PM
कोलकाता: पंचायत चुनाव में सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए राज्य चुनाव आयोग की ओर से रविवार को 10 जिलों के पुलिस सुपर व डीएम के साथ बैठक की गयी. शनिवार को उत्तर बंगाल के पांच जिलों समेत कुल नौ जिलों के पुलिस सुपर व डीएम के साथ राज्य की चुनाव आयुक्त मीरा पांडे ने […]
कोलकाता: पंचायत चुनाव में सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए राज्य चुनाव आयोग की ओर से रविवार को 10 जिलों के पुलिस सुपर व डीएम के साथ बैठक की गयी.
शनिवार को उत्तर बंगाल के पांच जिलों समेत कुल नौ जिलों के पुलिस सुपर व डीएम के साथ राज्य की चुनाव आयुक्त मीरा पांडे ने बैठक की थी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य चुनाव आयोग का जिलों के वर्गीकरण पर राज्य सरकार से मतभेद बरकरार है.
इधर, वह सुरक्षा के मुद्दे पर किसी किस्म का कोई जोखिम उठाना नहीं चाहती. सोमवार को आयोग की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक होगी. इसमें एडीजी (कानून-व्यवस्था) के भी शामिल रहने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










