16 साल पहले भाई को मारा था, जेल से लौटा तो मां की ले ली जान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Feb 2016 2:41 AM
कोलकाता. गुस्से में आकर 42 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी मां की पीट कर हत्या कर दी. मृत महिला का नाम प्रतिमा बाग (70) है. घटना पर्णश्री इलाके के श्यामसुंगर पल्ली में सोमवार शाम पांच बजे के करीब की है. हमलावर बेटे का नाम अनुपम बाग है. बीच बचाव में आये आठ वर्षीय एक बच्चे […]
बीच बचाव में आये आठ वर्षीय एक बच्चे सुभोजीत मंडल पर भी आरोपी हमला किया, जिसमें बच्चा बुरी तरह जख्मी हो गया. इसके बाद अासपास के युवकों ने आरोपी को पर्णश्री थाने के हवाले कर दिया.
स्थानीय लोगों ने बताया कि मां से झगड़े के बाद आरोपी एक भारी सामान से मां पर अनगिनत प्रहार करना शुरू कर दिया, जिसमें वह बुरी तरह घायल होकर दम तोड़ दी. जांच में पुलिस को पता चला कि 14 साल पहले अनुपम बाग ने अपने भाई बापी बाग की भी पीट कर हत्या कर दी थी. इसके बाद 14 वर्ष तक उसे सजा भी मिली थी. दो वर्ष पहले वह जेल से रिहा होकर आया था. इसके बाद फिर से इस वारदात को अंजाम दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










