भाजपा के बंगाल अभियान को लगा झटका, गडकरी को नहीं मिली मालदा में रैली की इजाजत

मालदा : भारतीय जनता पार्टी को आज उस समय करारा झटका लगा जब बंगाल पुलिस की ओर से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को मालदा में चुनावी रैली के लिए इजाजत नहीं दी गयी. दरअसल भारतीय जनता पार्टी अपने बंगाल अभियान की शुरुआत नितिन गडकरी की रैली से करने की तैयारी कर चुकी थी. लेकिन मालदा […]
मालदा : भारतीय जनता पार्टी को आज उस समय करारा झटका लगा जब बंगाल पुलिस की ओर से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को मालदा में चुनावी रैली के लिए इजाजत नहीं दी गयी. दरअसल भारतीय जनता पार्टी अपने बंगाल अभियान की शुरुआत नितिन गडकरी की रैली से करने की तैयारी कर चुकी थी. लेकिन मालदा की स्थिति को देखते हुए बंगाल पुलिस ने रैली की इजाजत नहीं दी. इससे भाजपा को जोरदार झटका लगा है.
दरअसल इस वर्ष बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं और इस बार भाजपा ने बंगाल को अपना लक्ष्य बनाया है. विस चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने पश्चिम बंगाल में जोरदार चुनाव प्रचार की योजना बनायी है. मीडिया में ऐसी खबरें भी आयी कि नितिन गडकरी मालदा में चुनावी रैली कर चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे. बाद में पार्टी की ओर से भी इसकी पुष्टि कर दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




