ePaper

पार्क स्ट्रीट रेप कांड :तीन आरोपी दोषी करार

Updated at : 10 Dec 2015 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
पार्क स्ट्रीट रेप कांड :तीन आरोपी दोषी करार

कोलकाता : वर्ष 2012 के फरवरी महीने में पार्क स्ट्रीट इलाके में एक पांच सितारा होटल के अंदर बार में छेड़खानी की शिकार एक एं‍ग्लो इंडियन महिला के साथ चलती कार में गैंगरेप की घटना के मामले में सेशन कोर्ट ने तीन अभियुक्तों को दोषी करार दिया है. इस मामले में सज़ा का ऐलान शुक्रवार […]

विज्ञापन
कोलकाता : वर्ष 2012 के फरवरी महीने में पार्क स्ट्रीट इलाके में एक पांच सितारा होटल के अंदर बार में छेड़खानी की शिकार एक एं‍ग्लो इंडियन महिला के साथ चलती कार में गैंगरेप की घटना के मामले में सेशन कोर्ट ने तीन अभियुक्तों को दोषी करार दिया है. इस मामले में सज़ा का ऐलान शुक्रवार को किया जाएगा.

इस घटना के सामने आने के बाद कोलकाता पुलिस से लेकर राज्य की राजनीति में इस घटना को लेकर बदलाव हो गया था. वहीं महानगर के नगर दायरा अदालत के फास्ट ट्रैक कोर्ट में इस मामले की पूरी सुनवाई खत्म होने के बाद आरोपियों के लिए सजा का एलान 10 दिसंबर के लिए सुरक्षित रखा गया था.

इस मामले में दुष्कर्म की शिकार पीड़ित महिला की इसी वर्ष मार्च महीने में मौत हो गयी. मामले में एक आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. दूसरी तरफ इस मामले में पीड़ित महिला की दो बेटियों ने अदालत से न्याय की उम्मीद जताई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola