ePaper

साध्वी निरंजन ज्योति ने रावत के गोवध संबंधी बयान की निंदा की

Updated at : 20 Nov 2015 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
साध्वी निरंजन ज्योति ने रावत के गोवध संबंधी बयान की निंदा की

कोलकाता : गोवध के संबंध में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत के कथित बयान की निंदा करते हुए केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने आज कहा कि इस तरह के बयान देश के लिए अच्छे नहीं हैं. ज्योति ने यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इस […]

विज्ञापन

कोलकाता : गोवध के संबंध में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत के कथित बयान की निंदा करते हुए केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने आज कहा कि इस तरह के बयान देश के लिए अच्छे नहीं हैं.

ज्योति ने यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इस तरह के बयान देश के लिए अच्छे नहीं हैं.” दुनियाभर में आतंकवादी घटनाओं पर ज्योति ने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता और दुनिया के किसी भी हिस्से में आतंकवाद की घटनाओं से धर्म को नहीं जोड़ना चाहिए. दुनिया के किसी भी हिस्से में आतंकवाद मानवता के लिए अच्छी बात नहीं है.
उन्होंने कहा, ‘‘दुनियाभर में आतंकवाद की घटनाएं चिंता का विषय हैं. हमारी सेना, हमारे गृह मंत्री सचेत हैं. लेकिन आतंकवाद को किसी धर्म, देश या जाति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए. अगर आतंकवाद किसी धर्म से जुड़ा होता तो पाकिस्तान में पिछले साल आतंकी हमले में इतने सारे बच्चे नहीं मारे गये होते.”
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola