शीना बोरा हत्याकांड : मुंबई पुलिस ने सिद्धार्थ दास से पूछताछ की

Published at :02 Sep 2015 10:39 PM (IST)
विज्ञापन
शीना बोरा हत्याकांड : मुंबई पुलिस ने सिद्धार्थ दास से पूछताछ की

कोलकाता : मुंबई पुलिस ने शीना बोरा हत्याकांड के संबंध में आज देर शाम इंद्राणी मुखर्जी से संबंध रखने वाले सिद्धार्थ दास से उनके दुर्गानगर स्थित आवास पर पूछताछ की. दमदम पुलिस थाने के अधिकारियों के अनुसार, मुंबई पुलिस के तीन अधिकारी रात करीब आठ बजे दास के घर पहुंचे और उन्‍होंने उनसे पूछताछ की […]

विज्ञापन

कोलकाता : मुंबई पुलिस ने शीना बोरा हत्याकांड के संबंध में आज देर शाम इंद्राणी मुखर्जी से संबंध रखने वाले सिद्धार्थ दास से उनके दुर्गानगर स्थित आवास पर पूछताछ की. दमदम पुलिस थाने के अधिकारियों के अनुसार, मुंबई पुलिस के तीन अधिकारी रात करीब आठ बजे दास के घर पहुंचे और उन्‍होंने उनसे पूछताछ की जो देर रात तक जारी थी.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, दास गिरफ्तार होंगे या नहीं, यह मुंबई पुलिस पर निर्भर करता है. वे हत्या मामले में यह पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि दास की कोई भूमिका है या नहीं. यह पूछे जाने पर कि मुंबई पुलिस इंद्राणी की उपस्थिति में दास से पूछताछ पर विचार कर रही है या नहीं, अधिकारी ने कहा, इसकी संभावना हो सकती है. उन्‍होंने हमारी मदद मांगी है और हम हरसंभव मदद कर रहे हैं. सिद्धार्थ दास ने शीना बोरा के जैविक पिता होने का दावा किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola