चलती बस में गायब किये थे 50 हजार, पांच अरेस्ट

पीड़ित व्यवसायी ने इसकी शिकायत जोड़ाबागान थाने में दर्ज करायी थी.
कोलकाता. चलती बस में सफर करने के दौरान एक व्यवसायी के पास से 50 हजार रुपये गायब करने के आरोप में लालबाजार वाच सेक्शन की टीम ने मोहम्मद मुन्ना, माणिक शेख, सैफुल लस्कर, अमीनुल लस्कर और मोनिरुल मोल्ला नामक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह घटना मार्च की शुरुआत में जोड़ाबागान थानाक्षेत्र के स्टैंड रोड पर हुई थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक गिरोह के सदस्यों ने व्यवसायी को टार्गेट कर चलती बस में उनके 50 हजार रुपये गायब कर दिये थे. पीड़ित व्यवसायी ने इसकी शिकायत जोड़ाबागान थाने में दर्ज करायी थी. जोड़ाबागान थाने की पुलिस के साथ मिलकर लालबाजार के वाच सेक्शन की टीम ने मामले की जांच शुरू कर इएम बाइपास से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों को रविवार को बैंकशाल कोर्ट की विशेष अदालत में पेश करने पर अदालत ने सभी को 15 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




