ePaper

वैंकेया-ममता बैठक आज

Updated at : 14 Feb 2015 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
वैंकेया-ममता बैठक आज

कोलकाता : महानगर व राज्य के नगरपालिका क्षेत्र में विकास की गति को और तेज करने के लिए अब केंद्र व राज्य सरकार ने मिल कर कार्य करने का फैसला किया है. शहरी विकास व नगरपालिका की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा करने के लिए शनिवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू महानगर आ रहे […]

विज्ञापन
कोलकाता : महानगर व राज्य के नगरपालिका क्षेत्र में विकास की गति को और तेज करने के लिए अब केंद्र व राज्य सरकार ने मिल कर कार्य करने का फैसला किया है.
शहरी विकास व नगरपालिका की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा करने के लिए शनिवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू महानगर आ रहे हैं और वह इस संबंध में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम व विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.
जानकारी के अनुसार, इस बैठक में केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो भी उपस्थित रहेंगे. श्री नायडू यहां के नगर निगम व नगरपालिकाओं में चल रही विकास की योजनाओं की समीक्षा करेंगे. इस बैठक में राज्य के 59 नगरपालिका के अधिकारियों के साथ विभाग के सचिव भगवती प्रसाद गोपालिका भी उपस्थित रहेंगे.
बताया जाता है कि अगले कुछ महीने में ही यहां नगरपालिका चुनाव होनेवाला है, इसलिए नगरपालिका चुनाव के पहले केंद्र व राज्य सरकार के बीच होनेवाली यह बैठक काफी महत्वपूर्ण होगी. क्योंकि यहां विकास के लिए राज्य को केंद्र से फंड की आवश्यकता है और भाजपा भी यहां अपनी पैठ मजबूत करने के लिए यहां की योजनाओं को जल्द से जल्द क्रियान्वित करना चाहती है ताकि इसका फायदा वर्ष 2016 में होनेवाले विधानसभा चुनाव में प्राप्त किया जा सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola