थरूर ने फिर किया मोदी का गुणगान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jan 2015 6:01 AM
कोलकाता: पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कायल हो गये हैं. गुरुवार को एक बार फिर महानगर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री का गुणगान करते हुए कहा कि पीएम ने जब उनको बधाई दी थी तो वह गदगद हो गये थे. हालांकि साथ ही […]
उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया स्वतंत्र और गैर जिम्मेदार है. उन्होंने कहा कि मीडिया ने मेरे बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया और उन्हें बदनाम किया है. गौरतलब है कि इससे पहले भी थरूर कई मौकों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर चुके हैं, जिसकी वजह से पिछले साल अक्तूबर में उन्हें पार्टी प्रवक्ता के पद से हटा दिया गया था. एपीजे कोलकाता साहित्य महोत्सव में ‘ इंडिया शास्त्र ’ नामक अपनी पुस्तक के लोकार्पण के मौके पर थरुर ने कहा कि उन्हें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उम्मीद नहीं की थी कि वह मुझ तक पहुंचेंगे और इसलिए वह बहुत प्रभावित हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










