काशीपुर : दो गुट आपस में उलङो, दो राउंड चली गोली
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : काशीपुर इलाके के खगेंद्र चटर्जी रोड में रविवार शाम को इलाके के दो विरोधी गुट आपस में उलझ पड़े. स्थानीय लोगों के मुताबिक इस घटना में इलाके में दो राउंड फायरिंग भी की गयी, लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. घटना की जानकारी मिलने के बाद भारी संख्या में काशीपुर […]
विज्ञापन
कोलकाता : काशीपुर इलाके के खगेंद्र चटर्जी रोड में रविवार शाम को इलाके के दो विरोधी गुट आपस में उलझ पड़े. स्थानीय लोगों के मुताबिक इस घटना में इलाके में दो राउंड फायरिंग भी की गयी, लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. घटना की जानकारी मिलने के बाद भारी संख्या में काशीपुर व चितपुर थाने से अतिरिक्त फोर्स के साथ पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि काशीपुर इलाके में समाजविरोधियों का दो अलग गुट है. आये दिन दोनों ही गुट छोटी बड़ी बातों को लेकर आपस में उलझते रहते है. रविवार शाम को भी दोनों गुट के सदस्य आपस में उलझ पड़े थे, जिसके कारण इलाके में कुछ देर तक तनाव की स्थिति थी. लेकिन कुछ देर में ही स्थिति को सामान्य कर लिया गया.अभी किसी की गिरफ्तार नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










